आज की ताजा खबर

उन्नाव की हैदराबाद नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, सभासदों ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग

top-news

कान्हा गौशाला, 2.5 करोड़ की पेयजल योजना और बोर्ड बैठक न होने पर उठाए सवाल, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

उन्नाव। उन्नाव जिले की हैदराबाद नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर पंचायत के सभासदों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कान्हा गौशाला, पेयजल परियोजना और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सभासदों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में गौवंशों की स्थिति बेहद खराब है। गौवंशों को समय पर चारा, पानी और उपचार उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जबकि अभिलेखों में व्यवस्थाओं को बेहतर दिखाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है। साथ ही मृत गौवंशों के निस्तारण में भी नियमों की अनदेखी और रिकॉर्ड में हेराफेरी किए जाने का दावा किया गया है।

ज्ञापन में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से संचालित मिनी नलकूप पेयजल परियोजना पर भी सवाल उठाए गए हैं। सभासदों का कहना है कि प्रत्येक मिनी नलकूप पर करीब 12 लाख रुपये खर्च दर्शाए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर निम्न गुणवत्ता की मशीनें लगाई गई हैं। उनका आरोप है कि इस योजना में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले करीब छह माह से नगर पंचायत की बोर्ड बैठक नहीं बुलाई गई है। उनके अनुसार बिना बोर्ड की स्वीकृति और बिना सभासदों के हस्ताक्षर के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विरोध करने पर डराने-धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सभासदों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायतों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/VpEsqL7Jxjo

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *