आज की ताजा खबर

कुशीनगर में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, 120 श्रमिकों को मिले भूमि अधिकार और कानूनी जानकारी

top-news

कुशीनगर में दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर संपन्न, 120 श्रमिकों को भूमि अधिकार और कानूनी योजनाओं की दी गई जानकारी

एक्शनएड एसोसिएशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त आयोजन में श्रमिकों को राजस्व संहिता, महिला सुरक्षा और रोजगार योजनाओं पर किया गया जागरूक।

कुशीनगर | जनपद कुशीनगर के पडरौना नगर स्थित एक मैरिज हॉल में एक्शनएड एसोसिएशन द्वारा संचालित श्रमिक सुविधा केंद्र एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 120 असंगठित श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें भूमि अधिकार, राजस्व संहिता, रोजगार योजनाओं और विभिन्न विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर की शुरुआत में रामवृक्ष गिरि ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। पहले दिन अधिवक्ता जितेन्द्र पटेल ने श्रमिकों को भूमि अधिकारों और उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, महिला सुरक्षा, विधिक सहायता तथा जनसंख्या नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी साझा की।


कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ तथा नालसा की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के समापन अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शबनम फातिमा, धर्मशीला, बुद्ध रतन, पवन कुमार और दिलसाद अंसारी मौजूद रहे। वहीं श्रमिक सुविधा केंद्र की ओर से राजू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, रामबहाल सिंह, दुर्गा देवी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

 https://youtu.be/yNgvEB4tIf0

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *