आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
लखनऊ विश्वविद्यालय में नकल का हाईटेक खेल: ChatGPT, स्मार्ट चश्मा और खिड़की तोड़कर फरार हुआ छात्र
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jul, 2026
लखनऊ विश्वविद्यालय में हाईटेक नकल का खुलासा: ChatGPT और स्मार्ट चश्मे से नकल, एलएलएम छात्र खिड़की तोड़कर फरार
प्रवेश परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, कई छात्रों पर कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के दौरान नकल के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। एलएलएम प्रवेश परीक्षा में पकड़ा गया एक अभ्यर्थी कार्रवाई के दौरान खिड़की तोड़कर फरार हो गया, जबकि अन्य परीक्षाओं में स्मार्ट चश्मे और ChatGPT की मदद से नकल करते हुए छात्रों को पकड़ा गया। घटनाओं के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोबाइल से नकल करते पकड़ा गया छात्र खिड़की तोड़कर भागा
जानकीपुरम विस्तार स्थित विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में एलएलएम प्रवेश परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या 336 में जतिन वार्ष्णेय नामक छात्र मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उसे प्रथम तल के एक कमरे में बैठाया गया था, लेकिन उसने पीछे की खिड़की तोड़कर मौके से फरार हो गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए थाना जानकीपुरम विस्तार में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही छात्र का आवेदन निरस्त कर भविष्य की सभी परीक्षाओं से डिबार करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
स्मार्ट चश्मा और ChatGPT से नकल करते पकड़े गए छात्र
इसी दौरान एलएलबी और बिजनेस विभाग की प्रवेश परीक्षा में भी हाईटेक नकल का मामला सामने आया। आईएमएस विभाग में परीक्षा दे रहे मोहम्मद ताबिश को स्मार्ट चश्मे के जरिए मोबाइल से कनेक्ट होकर नकल करते पकड़ा गया। वहीं लॉ विभाग में योगेंद्र कुमार राज को मोबाइल के माध्यम से ChatGPT का उपयोग कर प्रश्न हल करते हुए पकड़ा गया। दोनों के उपकरण जब्त कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विश्वविद्यालय ने अपनाया सख्त रुख
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे
LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







