आज की ताजा खबर

सनातन के सम्मान में राष्ट्रीय बजरंग दल का शांतिपूर्ण ज्ञापन

top-news

दुदही कुशीनगर। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष हिंदू विनय यादव के नेतृत्व मूसलधार बारिश के बावजूद पूरी टीम प्रभु श्रीराम के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी व्यक्ति के विशुनपुरा थाना अंतर्गत बंगाली पट्टी घर तक पहुँची। तो संबंधित व्यक्ति घर पर नहीं मिला सिर्फ परिवार की महिलाएँ मौजूद थीं।

जिसके बाद टीम ने वापस लौटकर थाना विशुनपुरा में थानाध्यक्ष सनी कुमार जावला को ज्ञापन सौंपा। थानाध्यक्ष ने मामले की जाँच कर विधि के अनुसार उचित और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।


राष्ट्रीय बजरंग दल ने स्पष्ट किया कि सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से विरोध किया जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की माँग की जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष हिंदू विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष ज्वाला पटेल, जिला मंत्री इंडिया हेल्पलाइन अर्पित राय, ब्लॉक अध्यक्ष मधुसूदन चौहान, राजन सिंह, संतोष यादव, मांगू कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, अंकुश पटेल, आनंद तथा अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *