आज की ताजा खबर

जेईई एडवांस्ड में तान्या ने सफलता के बाद एमएनआईटी में बनाई जगह

top-news

जेईई मेन में 97.4968 पर्सेंटाइल के बाद जेईई एडवांस्ड में हासिल की सफलता जोसा काउंसिलिंग के पांचवें चरण में 16 जुलाई को प्रयागराज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट आवंटित

‎बरवा राजापाकड़ कुशीनगर। दुदही विकास खंड के बंगरा रामबक्स राय गांव निवासी अधिवक्ता विजय कुमार राय की पुत्री तान्या राय ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जेईई मेन में 97.49 पर्सेंटाइल प्राप्त करने के बाद तान्या ने जेईई एडवांस्ड में सफलता हासिल की।

इसके बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की काउंसिलिंग के पांचवें चरण में 16 जुलाई को उन्हें मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी), प्रयागराज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट आवंटित हुई है। तान्या को संस्थान में चार वर्षीय बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।


तान्या ने कक्षा 10 में 96 प्रतिशत और कक्षा 12 में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा प्रयागराज में हुई है। पढ़ाई के दौरान तान्या ने नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को अपनी सफलता का आधार बनाया।

जेईई मेन में बेहतर पर्सेंटाइल हासिल करने के बाद जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त करना उनके शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। प्रतिष्ठित संस्थान में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की सीट मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। तान्या की सफलता पर रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

मां ब्यूटी राय, दादा रघुनाथ राय, बड़े पिता व पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, संजय राय, लेखपाल अनिल कुमार राय, डा. राकेश राय, गौरव शुक्ल आदि ने तान्या को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *