आज की ताजा खबर

जौहर यूनिवर्सिटी में चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हाफिज नूर अहमद अज़हरी, पूर्व सांसद तंज़ीन फातिमा से की मुलाकात

top-news

पूरनपुर-पीलीभीत। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अज़हरी अपनी टीम के साथ रामपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। 'तालीमी बेदारी मुहिम' के तहत रामपुर पहुँचे इस कारवां का यूनिवर्सिटी के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान हाफिज नूर अहमद अज़हरी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आज़म खान की पत्नी एवं पूर्व सांसद तंज़ीन फातिमा से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक व उपयोगी बताते हुए कहा कि पूर्व सांसद के साथ विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और सामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
हाफिज नूर अहमद अज़हरी ने कहा कि 'तालीमी बेदारी मुहिम' का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को उनके अधिकारों तथा जिम्मेदारियों के प्रति सजग करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की तरक्की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, आपसी एकता और भाईचारा सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
इस अवसर पर उनके साथ रिज़वान बरकाती, फारूक कादरी, नोमान अली वारसी, मुफ्ती नूर मुहम्मद हसनी, मौलाना दानिश रज़ा मिस्बाही, मौलाना ज़ाकिर खान तहसीनी, हाफिज अरबाज़ रज़वी तथा तौसीफ बुखारी सहित टीम के कई प्रमुख सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *