आज की ताजा खबर

बरखेड़ा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर दिया गया जोर

top-news

पीलीभीत। विधानसभा बरखेड़ा के बिठौरा स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बरखेड़ा विधानसभा के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न बूथों से पहुंचे बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव में बूथ स्तर का संगठन ही जीत की सबसे मजबूत कड़ी होता है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक मतदाता तक पहुंच बनाने, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी चुनावी लक्ष्य हासिल करती है।
इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा। साथ ही सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिद्वारी लाल गंगवार ने बूथ अध्यक्षों की भूमिका को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के कार्यक्रमों और विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए।
जिला मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अमित कुशवाहा, जिला मंत्री नागेंद्र प्रताप गंगवार तथा जिला मंत्री सतपाल वर्मा ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे और बूथ स्तर पर नियमित जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप, कपिल सिंह, महेश लोधी और महेन्द्रपाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने "बूथ जीता, चुनाव जीता" के संकल्प के साथ संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *