आज की ताजा खबर

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ता अवैध निर्माण, जेई पर संरक्षण के आरोप

top-news

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-6 में कराए जा रहे अवैध निर्माण और जेई सुनील कुमार की मनमानी इन दिनों काफी चर्चा में है।
ऐसे ही एक मामला सामने आया है यहां वजीरगंज थाने के अंतर्गत आने वाली बारूदखाना चौकी के सामने वजीरगंज थाने की तरफ जाने वाली रोड पर कराए जा रहे एक अनाधिकृत निर्माण का है, जिसकी कई बार शिकायतें करी गई,जिसके बाद बताया जा रहा है कि निर्माण पर नोटिस काटी गई और अवैध निर्माण को रुकवा दिया गया था। भ्रष्ट 
जेई सुनील कुमार के कहे अनुसार बिल्डिंग को दो दिन पहले सील किया जा चुका लेकिन कमाल की बात तो यह है कि दो दिन पहले सील की गई इमारत पर पुनःकाम शुरू करा दिया गया। वर्तमान समय में निर्माण स्थल पर न तो सील का कोई पट्टा मिला,न ही "निर्माण सील है" ऐसा कही भी लिखा मिला। वर्तमान समय में बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है और अंदर ही अंदर फिनिशिंग का काम भी चालू है। इससे साफ पता चलता है कि अवैध निर्माण को जेई सुनील कुमार संरक्षण प्राप्त है,और जेई साहब सवालों से भाग रहे हैं,न तो फोन उठा रहे हैं न ही सही जवाब दे रहे हैं, उनका कहना है कि सभी निर्माणों की जानकारी जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह को है। सुनील कुमार ने हजरतगंज में हर अवैध बिल्डिंग से महीना बांध दिया है, गाड़ी जाती है और पैसा बटोर करके ले आती है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *