आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- दैनिक लोक भारती
- 22 Jul, 2026
बरेली ।महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में किसानों को यूरिया एवं डीएपी खाद की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं पर पड़ रहे भारी-भरकम बिजली बिलों से राहत दिलाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।
महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि जिस प्रकार प्रदेश और देश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है, उससे स्पष्ट है कि सरकार जनहित के प्रति संवेदनशील नहीं है। खाद की किल्लत हो या स्मार्ट मीटरो की परेशानी सब में जनता को ठगा जा रहा है।युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आने के बावजूद सरकार उन्हें रोकने में विफल साबित हो रही है। ऐसी सरकार को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि आजादी के बाद से भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। सरकार का उद्देश्य केवल अपने राजनीतिक हितों और खजाने को भरना रह गया है। जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे पर सरकार जवाब देने के लिए तैयार नहीं रहती, जिससे उसकी असंवेदनशीलता स्पष्ट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में ऐसी जनविरोधी सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने, स्मार्ट मीटरों के कारण बढ़े हुए बिजली बिलों की निष्पक्ष जांच कराकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने तथा जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जीशान अफरीदी, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश दिवाकर, डॉ हरीश गंगवार, प्रवीण मिश्रा, मुजम्मिल हुसैन, मोबिन अंसारी, तबस्सुम खान, योगेश जायसवाल, शबनम मलिक, जोया खान, अकरम खान, पूनम दीप सिंह, पीयूष मसीही, तीर्थ मधुकर, मनोज शर्मा, इमरान हुसैन, जितेंद्र बाबू, तबस्सुम खान सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







