आज की ताजा खबर

बरगदही गांव में कीचड़ जलभराव के बीच आम आदमी को निकलना हुआ दूभर

top-news

जमुनहा-श्रावस्ती । विकास क्षेत्र जमुनहा के ग्राम पंचायत देवरनिया के बरगदही गांव में दो दशक पहले बनी इंटर लाकिंग सड़क जगेह जगेह बैठ गयी है जिसके चलते थोड़ी ही बारिश में बैठी  सड़क पर जलभराव हो जाता है । जबकि सड़कों से निकलने वाले समझ नहीं पाते की यह इंटर लाकिंग सडक है यह फिर तालाब अख्तियार कर चुकी गांव की सड़क है।

अक्सर इस कीचड़ जलभराव की वजह से लोग समझ नहीं पाते और मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर जाते हैं। जिसके चलते लोग घरों से साफ कपड़े तो पहन कर जरूर निकलते हैं मगर सड़क खराबी के चलते थोड़ी सी चूक उनके कपड़े कीचड़ में खराब हो जाते हैं।


बरगदही गांव के भीखू मौर्या , नयूम खां , चुन्नू खां , टमाटर खां उर्फ सलामत उल्ला खां , सलीम खां , मुहीद खां , निजामुद्दीन खां , सिराज  खां आदि सहित गांव के लोगों ने इस पुरानी सड़क को उखाड़ कर नये सीरे से ऊंची करण करके बनवाने की मांग जिला प्रशासन श्रावस्ती से की है।

प्रधान देवरनिया जाकिर खां ने बताया कि इंटर लाकिंगसड़क नीची और बैठ गयी है हमने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है  जैसे बजट मिलता है सबसे पहले बरगदही गांव में सड़क को कीचड़ जलभराव से मुक्त करा दूंगा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *