आज की ताजा खबर

डीएम ने अमृत सरोवर और वृहद वृक्षारोपण का किया निरीक्षण

top-news

पौधें जाए तो उसी स्थान पर नए पौधे लगाए - जिलाधिकारी ईशा प्रिया 

अम्बेडकरनगर। बुधवार सुबह टांडा ब्लॉक के ममरेज पुर गांव में जिलाधिकारी ईशा प्रिया पहुंची।डीसी मनरेगा अनूप सिंह के आलावा खंड विकास अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।विकास खंड टाण्डा की ग्राम पंचायत ममरेजपुर एवं पकड़ी भोजपुर में अमृत सरोवरों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत ममरेजपुर में अमृत सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सौन्द्रयीकरण कार्य व पेड़–पौधों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की और अमृत सरोवर पर बने पाथवे पर चारो तरफ भ्रमण कर सरोवर का अवलोकन किया।खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बरसात के बाद पाथवे पर लगे इंटरलॉकिंग को इन्द्रधनुष के रंग में रगवा दिया जाए।

अमृत सरोवर पर लगे झूले को फिक्स करने के भी निर्देश दिए।ग्राम प्रशासक कान्ती देवी से वार्ता करते हुए पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया साथ ही साथ पंचायत भवन पर स्मार्ट टेलीविजन लगाए जाने के निर्देश दी। जिससे शासन व प्रशासन द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं अन्य डिजिटल गतिविधियों को सुविधा हो सके।


इसके उपरांत पकडी भोजपुर मे पडरा तालाब की खुदाई कार्य (वित्तीय वर्ष 2020-21) का निरीक्षण किया। वहाँ तालाब के बगल बने घरों के गंदा पानी, तालाब में न आने पाये इसके लिए ग्राम पंचायत सचिव को सोखपिट व  नाली बनाने के लिए निर्देशित किया गया।तदोपरांत उन्होंने पकड़ी भोजपुर मे गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण के कार्य का भी निरीक्षण किया एवं एक पेड मॉ के नाम की थीम की तर्ज पर पौध भी रोपित किया।

ग्राम पंचायत पकड़ी भोजपुर गाटा सं० 138 पर वृहद वृक्षारोपण में कुल 3000 पौध लगाये गये है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रशांसा व्यक्त की गयी, साथ ही खण्ड विकास अधिकारी टाण्डा को निर्देशित किया गया जो पौधे सूख रहे है उनके स्थान पर ऑवला, ईमली, बेल आदि पौध का रोपण किया जाय तथा उन पौधो की सुरक्षा व्यवस्था की जाय। 

निरीक्षण के समय मनोज कुमार वर्मा ,अखिलेश पाल तकनीकी सहायक ,आलोक रंजन तकनीकी सहायक सुषमा वर्मा तकनीकी सहायक, कान्ती देवी ग्राम प्रशासक ममरेजपुर, शिवकुमारी यादव ग्राम प्रशासक पकडी भोजपुर ग्राम पंचायत सचिव  टिवंकल वर्मा, एंव सूर्य प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *