आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान को दिखाई हरी झंडी
- दैनिक लोक भारती
- 22 Jul, 2026
8 सितंबर तक 3.15 लाख से अधिक पशुओं को लगेगा निःशुल्क टीका
अम्बेडकरनगर।पशुओं के टीकाकरण अभियान की प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कर दिया है।जिले में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए कैबिनेट मंत्री पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा ,जिलाधिकारी ईशा प्रिया के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से टीकाकरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बता दे कि विशेष टीकाकरण अभियान (8वें चरण) का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलने वाला यह अभियान 8 सितंबर तक चलेगा।इस दौरान जिले के 3,15,548 पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे टीकाकरण टीम का सहयोग करें और पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग से बचाने के लिए अपने सभी पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण अवश्य कराएं।
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि अभियान के लिए जिले के सभी नौ विकासखंडों में 18 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से 21 टीमें गठित की गई हैं। टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। प्रत्येक टीम में पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, पशु मित्र और वैक्सीनेटर शामिल रहेंगे।
टीकाकरण से पहले संबंधित गांव में ग्राम प्रधान के माध्यम से सूचना भी दी जाएगी।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण के दौरान प्रत्येक पशु के कान में टैग लगाया जाएगा और उसका पूरा विवरण भारत पशुधन ऐप पर अपलोड किया जाएगा।इसके लिए पशुपालकों का मोबाइल नंबर,आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी आवश्यक होगा।
जिन पशुओं की टैगिंग नहीं होगी,उनके पशुपालक भविष्य में विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे।उन्होंने बताया कि यदि किसी पशु का टीकाकरण छूट जाता है,तो संबंधित विकासखंड के पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर टीका लगवाया जा सकता है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







