आज की ताजा खबर

औरैया के रघुराज त्रिपाठी ने NEET में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19220, क्षेत्र में खुशी

top-news

औरैया के रघुराज त्रिपाठी ने NEET में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19220, ऐरवा टीकुर का बढ़ाया मान

कड़ी मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता, परिवार ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर मनाया जश्न।

औरैया |औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र के ऐरवा टीकुर निवासी रघुराज त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में ऑल इंडिया रैंक 19220 हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रघुराज त्रिपाठी के पिता आशीष त्रिपाठी व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता सुनीता त्रिपाठी गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा बिधूना स्थित रैपिड ग्लोबल स्कूल से पूरी की। रघुराज ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बाबा-दादी, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद को दिया। उनका कहना है कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।


सफलता के उपलक्ष्य में परिवार ने बूढ़े बाबा प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण कर खुशी साझा की। इस अवसर पर बाबा उमाकांत त्रिपाठी, दादी रानी देवी, चाचा अभिषेक त्रिपाठी, चाची सीमा त्रिपाठी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

रघुराज की इस उपलब्धि पर वीरेंद्र सिंह यादव, रमेश चंद्र शुक्ला, ब्रिगेडियर तिवारी, राजीव सक्सेना समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्र के लोगों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/JgqAKix6uNk

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *