आज की ताजा खबर

बदायूं डबल मर्डर का इनामी आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों पैरों में लगी गोली

top-news

बदायूं डबल मर्डर का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी वीर सिंह के दोनों पैरों में लगी गोली

जमीन विवाद में बहन और भांजे की हत्या के बाद था फरार, पुलिस पर फायरिंग में एक सिपाही घायल; जवाबी कार्रवाई में आरोपी दबोचा गया।

बदायूं | बदायूं जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश वीर सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग के दौरान एक सिपाही घायल हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वीर सिंह ने जमीन विवाद के चलते अपनी सगी बहन संतोषी देवी और भांजे आकाश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और लगातार तलाश की जा रही थी।


बुधवार देर रात भदरौल तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सिपाही आकाश चौहान के बाएं हाथ में चोट आई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी वीर सिंह के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायल सिपाही और आरोपी का हालचाल जाना तथा पूरे ऑपरेशन की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/jdxJJjJ9NoA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *