आज की ताजा खबर

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज, शाहजहांपुर में भाजपा ने विपक्ष पर साधा निशाना

top-news

भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता बोलीं— प्रदर्शन की आड़ में छात्रों को भड़काया जा रहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ हो रही बयानबाजी।

शाहजहांपुर | दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि छात्रों को राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

शिल्पी गुप्ता ने कहा कि जंतर-मंतर पर चल रहा धरना-प्रदर्शन आम आदमी पार्टी का दूसरा चेहरा है। उनका आरोप है कि छात्रों और युवाओं को प्रदर्शन के नाम पर भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रदर्शन के दौरान संसद उखाड़ने और देश को अस्थिर करने जैसी गैर-जिम्मेदाराना बातें कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं।


भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदर्शन में शामिल कई लोगों को यह तक जानकारी नहीं थी कि वे किस उद्देश्य से वहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और छात्रों का उपयोग राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी मुद्दे का समाधान लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीकों से ही होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में भ्रम फैलाने और छात्रों को उकसाने की राजनीति देशहित में नहीं है। लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन का अधिकार सभी को है, लेकिन यह मर्यादा और कानून के दायरे में रहकर होना चाहिए।Meta Keywords (बिना कॉमा):

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *