आज की ताजा खबर

बूथ अध्यक्ष ही बीजेपी का वास्तविक योद्धा है -नीरज वर्मा

top-news

श्रावस्ती।भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने बूथ अध्यक्षों को अधिक सक्षम और सशक्त बनाने हेतु 22 जुलाई को जिले की दोनो विधानसभा भिनगा और श्रावस्ती में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कराया जा रहा है। जिला प्रवासी के रूप में  क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने सम्मेलन में जुटे पदाधिकारियों से तैयारी बैठक बताया कि इस बूथ सम्मेलन में जिले की दोनो विधानसभाओं के कुल 934 बूथ अध्यक्षों विधानसभा वार सम्मेलन होगा जिसमें प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के बैठने के स्थान पर उसके बूथ संख्या की तख्ती लगायी जाएगी और उसी स्थान पर उसे बैठना होगा।

इसके साथ ही प्रदेश नेतृत्व द्वारा मांगी गयी विभिन्न जानकारियों को बूथ अध्यक्षों के द्वारा सम्मेलन में लाया जाएगा और सम्मेलन के समापन पर उसी कुर्सी पर रखकर चला जायेगा। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की क्षमता, उसके बूथ की जानकारी सहित पूरे बूथ की इकाई की समीक्षा की जाएगी।

नीरज वर्मा ने कहाकि भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष बीजेपी का वास्तविक योद्धा है और पार्टी सदैव अपने बूथ अध्यक्षों के प्रशिक्षण सहित चुनाव से पूर्व उनसे संवाद करती है ताकि समय रहते हुए बूथ के अधूरे कार्य को पूर्ण करके सशक्त बूथ और सक्षम बूथ अध्यक्ष को चरितार्थ करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को दोहराया जा सके।


पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, प्रदेश, क्षेत्र और जिलों के पूर्व पदाधिकारियों को सम्मेलन में अतिथि के रूप में भेजा जा रहा है। जिसके क्रम में भिनगा विधानसभा के बूथ सम्मेलन में सदस्य विधान परिषद प्रज्ञा त्रिपाठी और श्रावस्ती विधानसभा में बलरामपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर बूथ अध्यक्षों की क्षमता परखेंगे। तैयारी बैठक में नीरज वर्मा द्वारा सम्मेलन में रेजिस्ट्रेशन, प्रवेशिका, भोजन इत्यादि कार्यों हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पाण्डेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा ओम, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल, दिवाकर शुक्ला, सुनील चौधरी, प्रवेश आर्य, पूजा पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, संजू तिवारी, राकेश मिश्रा, सुनील निषाद सहित मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *