आज की ताजा खबर

मुख्यमंत्री योगी ने श्रावस्ती को दी 396 करोड़ की 83 परियोजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना

top-news

पूर्ववर्ती सरकारों के समय सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के बजाय "पर्ची और खर्ची" का खेल चलता था –योगी

मंच पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही "जय श्री राम" और "योगी-योगी" के नारों से गूंज उठा पूरा पंडाल मुख्यमंत्री विकास पुरुष और धर्म रक्षक है: राम फेरन पाण्डेय,

इकौना-श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को श्रावस्ती हैलीकाप्टर से सीताद्वार पहुंचे जन्हा सीताद्वार मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत उन्होने जिला प्रसाशन द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल और प्रदर्शनी का निरीक्षण किया ।मंच पर मुख्यमंत्री का स्वागत स्थानीय विधायक राम फेरन पाण्डेय ने उन्हें त्रिशूल भेंट कर किया। 


श्रावस्ती एवं भिनगा विधान सभा के क्षेत्रों में 396करोड़ रुपये की 83 विकाश परियोजनाओं जिसमे 42परियोजनाओं का लोकार्पण और 41 परियोजनाओं का शिलान्यास किया । कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।


अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने70 वर्षों से यहां रेल लाइन नहीं था जो माननीय मोदी जी की वजह से बन रही है वायु कनेक्टिविटी अयोध्या के जैसी होगी फ़ोर लेंन मार्गी की कनेक्टिविटी बढ़ाने का काम भी हो रहा है महाराज सुहैल देव की परंपरा के बजाय पुरानी सरकारो ने विदेशी आक्रांता के नाम पर मेला लगाते थे जिसे हमने बंद कराया। कांग्रेसी और समाज वादी के लोगो को भगवान बुद्ध और जैन की परंपरा अच्छी नहीं लगती इन्हें गाजी मियाँ अच्छे लगते थे।

श्रावस्ती गोंडा बलरामपुर बहराइच अयोध्या को फोर लेन जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है सात हज़ार पांच सौ करोड़ के बजट से बनने वाली लखनऊ से बहराइच फ़ोर लेन मार्ग को श्रावस्ती तक जोड़ने का प्रयास करूंगा ताकी श्रावस्ती का समग्र विकाश हो सके। बबूआ मुख्यमंत्री बने जो बारह बजे सो कर उठते थे दो बजे तैयार हो कर अपना दरबार लगाते थे।


हर जनपद में और हर थाने के भू माफिया लैंड माफिया लगे रहते थे जो जिले को बदहाल कर उत्तर प्रदेश को बीमार और श्रावस्ती बदहाल हो गई श्रावस्ती देश के सबसे पिछड़े जनपद में एक था हमने हर गरीब को मकान दिया आयुष्मान कार्ड का लाभ सोलह करोड़ लोग राशन फ्री राशन पाते है।पहले सैफ़ई सिंडिकेट की पर्ची चलती थी तब नौकरी मिलती थी हमने नौ लाख युवाओं को नौकरी दी है बिना किसी वसूली के।  

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उस दौर में थानों पर अपराधियों का प्रभाव रहता था और सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता के बजाय "पर्ची और खर्ची" का खेल चलता था, जिससे युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हुआ।मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 9 लाख युवाओं को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि कभी देश के सबसे पिछड़े जिलों में गिने जाने वाला श्रावस्ती आज विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है।


वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर जिले को उसकी विशेष पहचान के साथ आगे बढ़ाना है।कानून व्यवस्था का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए केवल जेल की जगह है और सरकार अपराध तथा माफिया के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।


मंच पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पूरा पंडाल "जय श्री राम" और "योगी-योगी" के नारों से गूंज उठा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रावस्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास पुरुष और धर्म रक्षक है मुख्यमंत्री जनपद श्रावस्ती के बहुमुखी विकाश में कोई कमी नही छोड़ी एक वर्ष के भीतर दूसरी बार जनपद में आना उनका श्रावस्ती के प्रति कितना लगाव है।

इस दौरान सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्रा भाजपा नेता सुभाष सत्या, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी भाजपा के पूर्वजिला महामंत्री रणवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम। सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *