आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
जंघई रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कम्प
- दैनिक लोक भारती
- 21 Jul, 2026
सुरक्षा एजेंसियों ने घण्टों खंगाला चप्पा-चप्पा मगर नहीं मिला कुछ संदिग्ध
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह बम होने की सूचना से रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्टेशन परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। कई घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बावजूद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और यात्रियों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने जीआरपी जंघई को फोन कर सूचना दी कि स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक लावारिस ट्रॉली बैग रखा है जिससे बम जैसी आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मीरगंज, चौकी प्रभारी जंघई, जीआरपी प्रभारी और आरपीएफ के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल पूरे स्टेशन परिसर की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, फुटओवर ब्रिज, पार्सल कार्यालय, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास द्वार समेत स्टेशन के हर हिस्से की गहन जांच की गई। यात्रियों के सामान पर भी विशेष निगरानी रखी गई और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई। काफी देर तक चले अभियान के बावजूद कोई भी संदिग्ध ट्रॉली बैग, विस्फोटक सामग्री अथवा अन्य आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने प्रयागराज से बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट कर मौके के लिए रवाना किया। सुरक्षा एजेंसियों ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पूरे स्टेशन परिसर की दोबारा जांच करायी। जांच पूरी होने के बाद स्टेशन को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और रेल यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।
पुलिस जांच में सामने आया कि सूचना देने वाले व्यक्ति ने कॉल करने के कुछ ही मिनट बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस सम्बन्धित मोबाइल नम्बर की कॉल डिटेल, लोकेशन सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला शरारतन दी गई फर्जी सूचना प्रतीत हो रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थान पर बम की झूठी सूचना देना गंभीर अपराध है। ऐसी सूचना से यात्रियों में अनावश्यक दहशत फैलती है और सुरक्षा एजेंसियों के समय व संसाधनों का भी दुरुपयोग होता है। यदि जांच में सूचना फर्जी साबित होती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







