आज की ताजा खबर

अमेठी में लोधवारिया संकुल बैठक आयोजित: कैचअप शिक्षण रणनीति और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

top-news

रजनपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों ने साझा किए नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक संकल्प लिया

अमेठी। अमेठी जिले के सिंहपुर क्षेत्र स्थित लोधवारिया न्याय पंचायत की संकुल बैठक सोमवार को प्राथमिक विद्यालय रजनपुर में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विद्यालयों में शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान शिक्षकों ने शिक्षण में नवाचार और प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कैचअप शिक्षण रणनीति, विद्यालयों में पठन संस्कृति के विकास तथा पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। नोडल शिक्षक अतुल श्रीवास्तव और बृजेश सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रभावी शिक्षण विधियों और नवाचारों पर विचार रखे।


बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय रजनपुर के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ तिलोई के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने की। उन्होंने सभी शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों के बीच नियमित शैक्षणिक संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना भी की।

बैठक में भारतेन्दु सिंह, दिलीप सिंह, अंशुल सिंह, अरविंद सिंह, प्रेम शंकर, अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह, हरिलाल, पूजा सिंह, ऊषा तिवारी, सविता, मनोरमा ओझा, मीरा त्रिपाठी, वीना कुमारी, दीक्षा बाजपेयी, अर्पिता और सरोज सिंह सहित न्याय पंचायत के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक का समापन गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और छात्र-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *