आज की ताजा खबर

अमेठी में हत्या का खुलासा: मुसाफिरखाना पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार, चाकू और टूटी हॉकी बरामद

top-news


मुखबिर की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल बरामद; तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू

अमेठी।अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और टूटी हुई हॉकी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में मुसाफिरखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया प्रसाद चौहान, दीपक चौहान और विरई उर्फ तेजवीर सरोज के रूप में हुई है। तीनों आरोपी ग्राम भद्दौर, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी के निवासी हैं।


पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और टूटी हुई हॉकी बरामद की गई है। यह कार्रवाई थाना मुसाफिरखाना में दर्ज मु.अ.सं. 185/2026 के तहत धारा 103(1), 127 एवं 3(5) बीएनएस में की गई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना आगे भी जारी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *