आज की ताजा खबर

लखनऊ विश्वविद्यालय और मर्करी इंटरनेशनल के बीच एमओयू, एआई तकनीक से मिलेगा शुद्ध पेयजल

top-news

न्यू कैंपस में लगेगा आधुनिक पेयजल प्लांट, शोध और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ।लखनऊ विश्वविद्यालय और मर्करी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बीच शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने और जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुसंधान व आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित आधुनिक पेयजल प्लांट स्थापित किया जाएगा।

मर्करी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दुर्गेश राय ने बताया कि उनकी कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी पिछले 30 वर्षों से भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के मानकों के अनुरूप कार्य कर रही है और केंद्र व विभिन्न राज्य सरकारों के साथ भी पेयजल परियोजनाओं में सहयोग कर रही है। इस पहल का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिए समाज को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना है।


लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे.पी. सैनी ने कहा कि यह समझौता विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे छात्रों और शोधार्थियों को जल संरक्षण, एआई आधारित तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे।

कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि न्यू कैंपस में स्थापित होने वाला यह प्लांट हजारों विद्यार्थियों और कर्मचारियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह समझौता शिक्षा, उद्योग और आधुनिक तकनीक के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में जल सुरक्षा और सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर कार्य अधीक्षक डॉ. श्यामलेश तिवारी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारियों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे जनहित की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *