आज की ताजा खबर
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव के कार्यों से प्रभावित हुए डीएम, 39 लाख पौधरोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने पर जोर
- दैनिक लोक भारती
- 20 Jun, 2026
मठिया धीर गांव पहुंचकर जिलाधिकारी ने नर्सरी का किया निरीक्षण
40 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण में जुटे जितेंद्र यादव की सराहना, वन विभाग को दिए विशेष निर्देश
कुशीनगर। पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शनिवार को विकास खंड नेबुआ नौरंगिया की ग्राम पंचायत मठिया धीर का भ्रमण कर वृक्ष मित्र जितेंद्र यादव द्वारा संचालित नर्सरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नर्सरी में तैयार विभिन्न प्रजातियों के पौधों का अवलोकन किया और वृक्षारोपण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान जितेंद्र यादव ने जिलाधिकारी को बताया कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से पौध तैयार करने और वृक्षारोपण के कार्य से जुड़े हुए हैं। अब तक वह करीब 40 हजार पौधे तैयार कर चुके हैं तथा विभिन्न स्थानों पर उनका रोपण भी कर चुके हैं। उन्होंने पोखरों, नदी किनारों, देवस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और खेल मैदानों में बड़ी संख्या में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया है।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि समाज में ऐसे समर्पित और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जितेंद्र यादव जैसे अनुभवी और सक्रिय लोगों को विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाए तथा उनके अनुभव का व्यापक जनहित में उपयोग करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।
डीएम ने कहा कि जनपद में प्रस्तावित लगभग 39 लाख पौधों के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। ऐसे वृक्ष मित्रों का सहयोग इस अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन परिसर में पीपल का पौधा रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण का संदेश भी दिया। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना है।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







