आज की ताजा खबर

भाजपा ने एसआईआर के तहत शुरू किया विशेष अभियान

top-news

राठ(हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने नए और छूटे हुए मतदाताओं से संबंधित फार्म भरवाए।
इस दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनके फार्म संख्या 6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जा रहा है। साथ ही मतदाता सूची में नाम न होने अथवा त्रुटि होने की स्थिति में फार्म संख्या 7 भी भरवाए जा रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष अभियान शुक्रवार से प्रारंभ होकर तीन दिनों तक चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों में व्याप्त त्रुटियों को दूर करना और नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ना है। शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने बूथ संख्या 264 पर विधायक मनीषा अनुरागी के साथ, बूथ संख्या 263 पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत के साथ फार्म भरवायें। वहीं पालिका परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, श्री प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, अमरजीत अरोड़ा, धर्मेन्द्र साहू, सभासद संजीव यादव एव ंबीएलओ के साथ आज शक्तिकेंद्र 6 बूथ संख्या 256, 257, 258 एवम् शक्तिकेंद्र 4 बूथ संख्या 266, 267 पर प्रारूप फॉर्म 6 को भरने का कार्य सम्पन्न कराया। अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के फार्म संख्या 6 तथा सूची में नाम न होने वाले पात्र नागरिकों के फार्म संख्या 7 भरवाए गए। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता संपर्क अभियान भी चला रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *